फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: संविधान संकल्प सम्मेलन का आयोजन, अधिवक्ताओं ने संविधान रक्षा की ली शपथ

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के विधि विभाग की ओर से लॉयर्स एसोसिएशन के अल्हू यादव सभागार में संविधान संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में दिल्ली से आए सेवादल लीगल सेल के उप्र प्रभारी शब्बीर अली ने मौलिक अधिकार और सेवादल की भूमिका पर प्रकाश डाला। कानपुर की विभूतियों के योगदान को याद किया गया। अधिवक्ता सियाराम पाल व अरुण बाबा ने एकजुट होकर संविधान रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा व संचालन बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो.तौहीद ने किया। कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता रमणीक चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मल्लिकार्जुन खडग़े के नेतृत्व में होने वाले संविधान रक्षा मार्च में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान हेमेंद्र श्रीवास्तव, कपिलदेव राय सिन्हा, सतीश दुबे, अनूप द्विवेदी, रामनवल कुशवाहा, नीरज श्रीवास्तव, कीर्ति दीक्षित, विवेक साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें