मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का शीत शवगृह बदहाली का शिकार है। शवगृह परिसर के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यहां अव्यवस्था का आलम है। अस्पताल परिसर में स्थित महत्वपूर्ण हिस्से की यह स्थिति जिम्मेदारों की निगरानी और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। शीत शवगृह का इस्तेमाल अस्पताल में आने वाले शवों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। इसके आसपास झाड़ियों का इस तरह बढ़ जाना अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। झाड़ियों के कारण परिसर में गंदगी और अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है।