फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: इंटरसिटी में फायर एक्सटिंग्विशर से निकली गैस, आग की अफवाह से अफरा-तफरी

Shikha Pandey Updated Wed, 26 Aug 2026 10:46 PM IST

झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) बुधवार सुबह को जैसे ही उरई स्टेशन से रवाना हुई तो किसी यात्री ने फायर एक्सटिंग्विशर की पिन निकाल दी जिससे गैस निकलने लगी। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बीच यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच एक यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। दहशत के चलते कई यात्री कोच से उतर आए। करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर यह माहौल रहा। बुधवार सुबह करीब आठ बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद 8:03 बजे ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। ट्रेन के गार्ड के पास वाले जनरल कोच में किसी यात्री ने फायर एक्सटिंग्विशर की पिन निकाल दी। इससे उपकरण से गैस निकलने लगी और किसी ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैला दी। इसके बाद यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही जनरल कोच के यात्री घबराकर नीचे उतरने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें