हापुड़ में अट्ठाइस नवंबर को मेरठ बायपास और प्याला बायपास के पास वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने एक व्यक्ति को बाल्टी में कपड़े से ढककर कछुए ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख पुत्र गफ्फार है। वह गांव असोड़ा का रहने वाला है।