फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अवकाश के दिन अचानक बजा इंडियन बैंक का इमरजेंसी सायरन, हड़कंप

भरुआ सुमेरपुर थाने के ठीक पीछे स्थित इंडियन बैंक में रविवार को अवकाश के दिन अचानक इमरजेंसी सायरन बजने से कस्बे में हड़कंप मच गया। सायरन की आवाज सुनकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बैंक परिसर का निरीक्षण किया। जांच में तकनीकी खराबी की बात सामने आने पर पुलिस वापस लौट गई। रविवार सुबह करीब 11:45 बजे बैंक का इमरजेंसी सायरन अचानक बजने लगा। सायरन की आवाज सुनकर थाने में भी हलचल मच गई। सूचना पर कस्बा इंचार्ज दुर्गेश राय, आरक्षी सुमित यादव और हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे तथा बैंक परिसर का जायजा लिया। जांच के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि बैंक का सायरन पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बज रहा है। इससे आसपास के लोगों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। वहीं इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ सचान ने बताया कि सेंसर में तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी सायरन बज रहा है। सोमवार को बैंक खुलने पर तकनीकी खराबी को दूर कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें