फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सात साल की अनामिका ने शुरू की 30 किमी की दौड़, रास्ते में बरसे फूल

गोंडा। इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा अनामिका मिश्रा ने शुक्रवार सुबह छह बजे विद्यालय से 30 किलोमीटर लंबी दौड़ शुरू की। उसका लक्ष्य गोंडा के गांधी पार्क पहुंचकर दौड़ पूरी करना है। अनामिका के दौड़ शुरू करते ही विद्यालय के शिक्षकों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उसका उत्साह बढ़ाया। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय चुरिहारपुर और पारासराय के छात्रों ने अनामिका का फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं, ग्रामीण भी जगह-जगह सड़क किनारे खड़े होकर उसका हौसला बढ़ाते नजर आए। छात्रा के साथ पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी मौजूद रही। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अनामिका ने पिछले वर्ष महज आठ मिनट में 240 पुशअप्स लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। इससे पहले पिछले वर्ष गांधी जयंती पर उसने हाथ में तिरंगा लेकर 10 किलोमीटर की दौड़ एक घंटे में पूरी की थी। दौड़ के दौरान सौरभ मिश्र, अखिलेश मिश्र, राकेश यादव, दिलीप गुप्ता, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र पाल दूबे, प्रवेंद्र मिश्र, श्रवण वर्मा और सोनू मिश्र सहित पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें