फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में सरस मेले में खरीदारों का इंतजार, खाली पड़े महिलाओं के स्टॉल

संघर्ष कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाओं के सामने अब अपने उत्पाद बेचने का संकट खड़ा हो गया है। मंडल स्तरीय सरस मेले में बुधवार को कई स्टॉल खाली नजर आए। ग्राहक नहीं पहुंचने से महिलाएं दिनभर खरीदारों का इंतजार करती रहीं। उनका कहना है कि तीन दिन में इतनी बिक्री भी नहीं हुई कि आने-जाने का किराया निकल सके। महिलाओं ने बताया कि घर के कामकाज के बाद वे समय और पूंजी लगाकर उत्पाद तैयार करती हैं। मेले में स्टॉल लगाने के लिए आने-जाने का खर्च भी उठाना पड़ रहा है। बिक्री नहीं होने से कारोबार में नुकसान के साथ अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ रहा है। संघर्ष से खड़ा किया कारोबार, अब बाजार में खरीदारों का इंतजार कटरा बाजार के शांतिनगर अचल पुरवा निवासी मंजू देवी ने 17 साल पहले पति को खोने के बाद मसाले और मठरी बनाकर कारोबार शुरू किया। अब वह कैंटीन भी चलाती हैं। इससे हर महीने आठ से 10 हजार रुपये कमाती हैं और दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। करनैलगंज के कुमड़ौरा निवासी मीरा गोस्वामी ने चार बच्चों की परवरिश के साथ सिलाई को रोजगार बनाया। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वह अब हर महीने 18 से 20 हजार रुपये कमा रही हैं। वहीं, नंदनी ने पति के साथ पीहू ब्रांड से मसालों का कारोबार शुरू किया। वह घर पर मसाले तैयार करती हैं और पति उनकी बिक्री व मार्केटिंग संभालते हैं। दोनों को इससे हर महीने 30 से 35 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें