फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 30 किलोमीटर दौड़कर गांधी पार्क पहुंची सात साल की अनामिका

गांधी जयंती पर सात साल की अनामिका ने 30 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर गांधी पार्क पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। बिना थके और बिना रुके अनामिका ने पौने तीन घंटे में दौड़ पूरी की। गांधी पार्क पहुंचने पर आईजी अशोक शुक्ला ने माला पहनाकर उसका स्वागत किया। अनामिका के स्वागत के लिए गांधी पार्क में बड़ी संख्या में लोग जुटे। अनामिका ने वर्ष 2025 में 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई थी। इस बार उसने अपनी दौड़ की दूरी बढ़ाकर 30 किलोमीटर कर दी। गांधी जयंती के मौके पर अनामिका की दौड़ के साथ बड़ी संख्या में लोग भी दौड़े। गांधी पार्क में पहुंचने के बाद लोगों ने अनामिका का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें