फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 17 और 24 अक्टूबर को सभी 2978 बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप, जोड़े जाएंगे मतदाताओं के नाम

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के लिए अर्ह युवाओं को पंजीकरण का अवसर देने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। एडीएम प्रमोद झा ने बताया कि जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 2978 मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। एडीएम के अनुसार, विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के पंजीकरण के लिए फार्म-6ए, मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता, आयु आदि में सुधार और एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मतदाता संबंधित बूथ के बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ईसीआईनेट (ECINET) मोबाइल ऐप और राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें