फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज खुला तो उमड़ी मरीजों की भीड़, लगा जाम

गोंडा में छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज खुला तो मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात इतने बिगड़ गए कि मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रवेश करना भी मुश्किल हो गया। सड़क से लेकर इमरजेंसी तक वाहनों का जमावड़ा लग गया। जल्दबाजी में निकलने की होड़ के बीच जाम लग गया और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। मेडिकल कॉलेज के मुख्य रास्ते से लेकर इमरजेंसी के बाहर तक वाहन बेतरतीब खड़े रहे। मरीजों को लेकर आने वाले तीमारदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत एंबुलेंस को हुई। मरीज को लेकर पहुंची एक एंबुलेंस इमरजेंसी तक की महज करीब 50 मीटर की दूरी तय करने में 25 मिनट लगा दिए। जाम की सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी जगदंबा गुप्ता पुलिस टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड भी व्यवस्था संभालने में जुट गए। यातायात पुलिस और गार्डों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को हटवाया, जिसके बाद जाम खुल सका। छुट्टी के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें