फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: गोंडा आईटीआई रोजगार मेले में 80 युवाओं का चयन, अंग्रेजी परिचय में अटकी जुबान

गोंडा: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 120 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 80 का चयन हुआ। अहमदाबाद की सुब्रोज लिमिटेड ने साक्षात्कार के बाद इन युवाओं को नौकरी दी। साक्षात्कार के दौरान कई अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में अपना परिचय देने में मुश्किल हुई। कंपनी प्रतिनिधि अजय चौहान ने परिचय, प्रशिक्षण क्षेत्र और तकनीकी दक्षता पर सवाल पूछे। कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि चयनित युवाओं को करीब 21 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। लगभग 18 हजार रुपये हाथ में मिलेंगे और शेष ईपीएफ में जमा होंगे। कंपनी दो समय भोजन की सुविधा भी देगी। चयनित युवाओं की 25 सितंबर से नियुक्ति कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें