गाजीपुर के मिश्रबाजार स्थित पुराने अस्पताल परिसर में 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। दो से तीन माह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यूनिट में गंभीर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और आधुनिक जांच सुविधाओं के साथ उपचार मिलेगा।