फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम पर हमले के बाद नदी में युवक के लापता होने से तनाव, VIDEO

नोनहरा थाना क्षेत्र के चककमौरा गांव में बुधवार को भूमि की पैमाइश के दौरान राजस्व और पुलिस टीम पर हमले के बाद एक युवक के बेसो नदी में लापता होने से बृहस्पतिवार को गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची, जिसमें पुलिस से बचकर भाग रहे दो युवक नदी में कूद गए। इनमें एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चककमौरा निवासी रामबाबू (22) पुत्र चंद्रमा राम के नदी में कूदने के बाद से कोई पता नहीं है। बृहस्पतिवार को भी एनडीआरएफ और गोताखोर नदी में उसकी तलाश करते रहे। घटना को लेकर ग्रामीणों और भीम आर्मी व आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए युवक की तलाश और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें