गाजीपुर में परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के नाम से गंगा में निर्मित हमीद सेतु के नाम एक खास तगमा जुड़ने जा रहा है। हमीद सेतु पर क्रैश बैरियर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक यह सुविधा जनपद के किसी भी सेतु पर उपलब्ध नहीं है। हमीद सेतु पर 80 लाख की लागत से क्रैश बैरियर का निर्माण कराया जाएगा। इससे हादसे के बाद कोई भी वाहन गंगा नदी में नहीं गिर पाएगा।