फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: धान के खेत में तीन जगह धंसी जमीन, 15 फीट तक गहरे हुए गड्ढे

गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के माटा कोटिया गांव में रविवार को धान की फसल लगे एक खेत की जमीन तीन स्थानों पर धंस गई। इन स्थानों पर करीब सात फीट चौड़े और 10 से 15 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि रामकृत राजभर ने बताया कि गांव निवासी रामानुज गुप्ता के खेत में धान की फसल लगी है। 19 नवंबर को सड़क किनारे स्थित खेत में तीन स्थानों पर जमीन हल्की धंसी दिखाई दी थी। उस समय किसी ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया। रविवार सुबह तीनों स्थानों पर जमीन अधिक धंस गई और गहरे गड्ढे बन गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें