फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: छठ पूजा की बेदी बनाने गया 14 वर्षीय किशोर कर्मनाशा नदी में डूबा, तलाश जारी

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल कर्मनाशा घाट पर शनिवार सुबह छठ पूजा की बेदी बनाने गया 14 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया। वह पूजा के लिए मिट्टी और पानी लेने नदी की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। किशोर माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। परिवार के साथ बेदी बनाने गया था किशोर गहमर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी के अनुसार, देवल गांव निवासी ओमजी सिंह (14) शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों के साथ कर्मनाशा नदी के देवल घाट पर छठ पूजा की बेदी बनाने गया था। बेदी तैयार करने के लिए वह नदी से मिट्टी और पानी लेने पहुंचा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों और नाविकों ने शुरू की तलाश किशोर को डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। सूचना मिलने पर गहमर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका था। माता-पिता का इकलौता बेटा था ओमजी ओमजी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तलाश के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि किशोर की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें