कोतवाली क्षेत्र के मीरनपुर सक्का तिराहे के पास से शनिवार को लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में और योजना बना रहे चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन पिस्टल, तीन कारतूस, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाल दिनेश कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मीरनपुर सक्का तिराहे के पास के पास से लूट पाट की योजना बना रहे और अंजाम देने के फिराक में लगे चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जैतपुरा निवासी पिंटू कुमार बिंद, अमन चौधरी, राहुल यादव और ईमली महुआ निवासी कमलेश यादव बताया। गिरफ्तार आरोपी लूट- पाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।