सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड सकीट में पांच दिवसीय जन कल्याणकारी मेला एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने फीता काटकर किया। मेले में बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशु चिकित्सा और ग्राम विकास सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। विधायक ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए लोगों से लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान बीडीओ अजीत सिंह, डीपीओ संजय सिंह सीडीपीओ इंचार्ज पूजा सारंग सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।