फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एटा के मारहरा ब्लॉक परिसर में खंड स्नातक चुनाव के लिए बनाए गए बूथ पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन की ओर से बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। ब्लॉक परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बूथ पर मतपेटियां, मतदाता सूची और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचा दी गई है, वहीं पोलिंग पार्टी भी पहुंच चुकी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभुदयाल, जोनल मजिस्ट्रेट अवधेश वर्मा, खंड विकास अधिकारी सुधाकर दुबे, एडीओ पंचायत दीपक गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें