फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्नातक एमएलसी चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने समर्थकों संग की बैठक

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशी और उनके समर्थक स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंचकर संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह राजा का रामपुर कस्बे में पहुंचे। उनके पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अम्बरीश पाल सिंह पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ ही स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी ने समर्थकों से कहा कि चुनाव में अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र स्नातकों के नए वोट बढ़ाने के साथ-साथ मतदाता सूची में पहले से दर्ज मतदाताओं से भी संपर्क किया जाए। उन्होंने समर्थकों से क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें