फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सकीट में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 11:52 AM IST

एटा के सकीट कस्बा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व। भगवान कृष्ण के स्वागत में मंदिरों व घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण-राधा के रूप में मनमोहक भूमिका निभाई। वहीं नगर के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, थाना परिसर मंदिर, पीपलटोला हनुमान मंदिर, शीतला देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। इसी क्रम में मोहल्ला खरा में कलाकरों द्वारा राधा-कृष्ण , शिव शंकर की मनमोहक झांकियां दिखाई गईं जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े घर-घर में 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' बधाई गीत गाए गए जन्मोत्सव पर आतिशबाजी और प्रसाद वितरण हुआ युवाओं ने डीजे पर गुलाल उड़ाया और भक्त भजनों पर थिरकते नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें