फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में क्रॉस कंट्री की सुरक्षा व्यवस्था फेल, हाईवे पर दौड़े बच्चे-युवा, ट्रैफिक पुलिस नदारद

एटा। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम से शुक्रवार को गाँधी जयंती के मौके पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में यातायात व्यवस्था की गंभीर कमी नजर आई। प्रतियोगिता में बच्चे और युवा जीटी रोड पर दौड़ते रहे, लेकिन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच उनकी सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस मौजूद नहीं थी। इससे दौड़ में शामिल प्रतिभागियों के साथ हादसे का खतरा बना रहा। दौड़ के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन यातायात को नियंत्रित करने और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के लिए यातायात पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। प्रतिभागियों को सड़क पर दौड़ते समय वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ के आयोजन को लेकर यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया था। यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने का अनुरोध भी किया गया था, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें