एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर में मानसिक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीईओ नेत्रपाल सिंह ने शिक्षकों को बताया कि स्व-गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। सभी शिक्षक इसे समय पर और सही तरीके से पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से जुड़ी जानकारी को सही-सही भरना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इसके लिए प्रश्न-पत्रों का वितरण किया गया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। इस दौरान शिक्षक मोहम्मद माजिद, हर्देश कुमार, मासूम, हरीश, पुष्पेंद्र सिंह, अमित कुमार, उमाकांती, रबी, श्रद्धा शाक्य, गीता शाक्य, तरुण, बबिता कुमारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।