फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए खुलवाए 60 बैंक खाते, तीन गिरफ्तार; 8.5 करोड़ के लेनदेन का खुलासा

एटा में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के जरिये साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सकीट पुलिस, साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, पांच मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड और 19 हजार 530 रुपये बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी उत्कर्ष वर्मा पिछले डेढ़ साल में करीब 60 बैंक खाते खुलवा चुका था। खाताधारकों को पांच से दस हजार रुपये देकर उनके खाते, एटीएम और सिम कार्ड ले लिए जाते थे। इन खातों से ऑनलाइन सट्टेबाजी की रकम का लेनदेन होता था। आरोपी ने करीब 8.5 करोड़ रुपये संचालक तक पहुंचाने की बात बताई है। मोबाइल में 84 ई-मेल आईडी भी मिली हैं। चार राज्यों से छह साइबर शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और धनराशि के स्रोतों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें