मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर चित्रकूट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रामघाट पर मंदाकिनी नदी में जल पुलिस की टीम उतर गई है और नावों के जरिए घाट क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ के बाद नदी का जलस्तर अभी भी तेज होने के कारण सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।