चित्रकूट जिले की मानिकपुर तहसील के टिकरिया स्थित डोडा माफी बांध अत्यधिक पानी के दबाव और गेट जाम होने के कारण टूटने की कगार पर पहुंच गया है। बांध में रिसाव और पानी ओवरफ्लो होने से इलाके में हड़कंप मच गया है, जिसके चलते मुझलोलवा, अहिरान, चौकी पुरवा, डोडा माफी और लल्लू का पुरवा समेत पांच गांवों के लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों से मवेशी व अनाज सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग और तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।