फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के पास सौ फीट गहरे कुएं में गिरा किसान, पुलिस ने बचाई जान

Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 08:44 PM IST

सरधुवा थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। खेत के पास सौ फीट गहरे कुएं में गिरे 45 वर्षीय रामचंद्र प्रजापति को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चार घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाल लिया। सूचना मिलते ही एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी शिव आसरे मय फायर ब्रिगेड टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा और गहराई के कारण रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण था। रस्सी-सीढ़ी की मदद से जवान कुएं में उतरे और ग्रामीणों के सहयोग से किसान को बाहर निकाला। हालत नाजुक होने पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर टीम के साहस की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें