टांडाकला क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ग्राम चकरा की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। गांव के ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और वे चारों तरफ से जलजमाव की समस्या से घिर गए हैं। गांव के अक्षय यादव ने कहाँ की जुड़ा हरधन के ताल में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण जलस्तर तेजी से बढ़कर गंगा नदी की तरफ बहता है। हालांकि, इस समय गंगा नदी में भी बाढ़ का भारी दबाव बना हुआ है। गंगा के उफान पर होने के कारण ताल के पानी की निकासी बाधित हो गई है और वह उलटा चकरा गांव के किसानों के खेतों को डुबोते हुए सीधे बस्ती तक पहुंच गया है।