आगामी लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर क्षेत्र के गंगा घाटों पर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। टांडाकला और सोनबरसा गंगा घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व स्थानीय स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।