भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त विवेक जोशी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए युवाओं और महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।