चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव में बुखार से पीड़ित 32 वर्षीय बीसी सखी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी) पुष्पा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक मेडिकल दुकानदार पर इंजेक्शन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई और झोलाछाप चिकित्सकों पर नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।