फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रफ्तार का कहर: बुलंदशहर में थार ने दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

सलेमपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव घुंघराली बनवारीपुर निवासी धर्मेंद्र अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से सलेमपुर आया था। रात करीब 9:45 बजे दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल स्थित कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 

वहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर देखते हुए उपचार किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने हादसे में शामिल थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें