फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग पर मौत बनकर आया डंपर, बस चालक और मां-बेटी की जान गई

यूपी के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग पर चिट्टा गांव स्थित जेपी अस्पताल के सामने रविवार देर रात करीब नौ बजे रोडवेज बस और शिकारपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में रोडवेज बस के चालक, एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें