बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में बिल्सी-खितौरा मार्ग पर खैरी गांव के पास मंगलवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में ढकपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय रजनेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।