बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा। उसके साथी मौके से भाग निकले।