फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार के कई अन्य सदस्य घायल हो गए। चांदपुर के गांव अकबर झोजा निवासी निलेश कुमार सोमवार को परिवार के साथ नारनौर गंगा घाट पर स्नान के लिए गए थे। मंगलवार को घर लौटते समय चांदपुर-जलीलपुर रोड पर गांव अकबर सीमली के पास पीछे से आए गन्ना लदे ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में घायल निलेश कुमार की पत्नी विमलेश देवी (30) और बेटी निधि (8) को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। निलेश कुमार सहित जानकी देवी, ओमप्रकाश, प्रिंस, पूजा और विराज घायल हुए हैं। हादसे में निलेश कुमार ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए ट्रक को पलटना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें