भदोही जिले में औराई-मिर्जापुर मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर तिराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे में घर में सो रही 70 वर्षीय वृद्धा कुंती देवी और ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।