बस्ती के जीआईसी परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय मंडलीय सरस मेले में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। मेले में स्वयं सहायता समूहों की 70 महिलाएं विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं। उनके हाथों से तैयार उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और खरीदार जमकर खरीदारी कर रहे हैं। संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी और डीसी एनआरएलएम ने भी मेले का निरीक्षण किया।