बरेली में परिवहन विभाग को आठ दशक बाद अपना खुद का कार्यालय भवन मिल गया है। परसाखेड़ा में 16.72 करोड़ रुपये की लागत से 1500 वर्गमीटर भूमि पर निर्मित दो मंजिला भवन का शुक्रवार को परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने लोकार्पण किया। ब्रिटिश शासन काल से अब तक आरटीओ कार्यालय शाहजहांपुर रोड पर नकटिया के पास किराये के भवन में संचालित हो रहा है। नए भवन में सभी परिवहन सेवाएं एक छत के नीचे मिलेंगी।