बरेली के अलीगंज इलाके में अलीगंज–सिरौली मार्ग पर गांव भजनई के पास सोमवार को सड़क किनारे दो गोवंशीय पशु मरे मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। रात नौ बजे तक लोग हंगामा करते रहे।