फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा शालिनी बनीं एक दिन की बीएसए, विभागीय कार्यों को देखा

Tue, 13 Oct 2026 06:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

बरेली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुभाषनगर की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा शालिनी को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाया गया है। शिक्षा विभाग की इस प्रेरणादायक पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से रूबरू कराना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है। इस विशेष अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता और खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह ने छात्रा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना की।

अधिकारी की कुर्सी संभालने के बाद बीएसए डॉ. विनीता ने शालिनी से उनकी पढ़ाई, विद्यालय की गतिविधियों और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान शालिनी ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य देश सेवा के लिए इंडियन नेवी में जाना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कुर्सी पर बैठकर उन्हें विभागीय कार्यों और जिम्मेदारियों का गहराई से अहसास हुआ है, जो उनके जीवन में एक बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगा और उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करने की ऊर्जा देगा। इस दौरान कुलदीप कुमार गंगवार, मनोज कुमार, देशपाल, बीना तिवारी, अनिल सक्सेना, द्रोणकांत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें