जिला ग्राम विकास बैंक बलिया के अध्यक्ष क्षेत्र के भगवानपुर निवासी भाजपा नेता परमेश्वर गिरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंप कर भगवानपुर-चांदपुर मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने का आग्रह किया। कहा कि उक्त मार्ग के अतिक्रमण हो जाने के कारण इस मार्ग के किनारे बने साधन सहकारी समिति पर उर्वरक और बीज भरे ट्रक नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में बीज और उर्वरकों को साधन सहकारी समिति शिवपुर व साधन सहकारी समिति दोकटी पर भेजा जा रहा है।