कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी तेज हो गई है। शहर से शिवपुरघाट तक जाने वाले मार्ग प्रशासन की तरफ खतरनाक स्थलों पर बैरिकेडिंग का कार्य तेज हो गया है। 23 व 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले स्नान पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शिवपुर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।