फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय नागरिक लापता

Bhupendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 06:17 PM IST

बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में नेपाल में आई भीषण बाढ़ और अचानक आई फ्लैश फ्लड से भारी तबाही मची है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम से कम 105 भारतीय नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल सरकार, सेना, सशस्त्र पुलिस बल और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई इस आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है तथा सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। उधर, नेपाल से आने वाले जल प्रवाह को देखते हुए बिहार सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। लोगों से अगले 5-6 घंटे और पूरी रात सतर्क रहने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत-नेपाल सीमा के रूपईडीहा-नेपालगंज मार्ग पर आवागमन करने वाले नागरिकों शहजादे, राजेंद्र और भीम बहादुर ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेपाल में बड़ा जल प्रलय आया है और नेपाल सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने तथा लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि तथा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने भी नेपाल में शीघ्र राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता तथा सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें