फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

बहराइच: दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के विरोध में सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बहराइच में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने नगर के पीपल तिराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताया। भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने एकत्र हुईं। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की को लेकर नाराजगी जताई। इस मौके पर संयोजक सोनी श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कथित तौर पर की गई धक्का-मुक्की के विरोध में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक सोनी श्रीवास्तव, अभिलाषा वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें