फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, बागपत कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

बागपत में अखिल भारतीय किसान यूनियन (आंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और मेरठ जिलाध्यक्ष के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में बुधवार को गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने बागपत कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपा। गुर्जर महासभा के पदाधिकारी प्रताप गुर्जर ने आरोप लगाया कि दोनों पदाधिकारियों के साथ की गई कथित प्रताड़ना मानव अधिकारों, संवैधानिक आदर्शों और मानवीय मूल्यों के खिलाफ है। महासभा ने मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज करने और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें