फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कुंवर नदी किनारे मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष;video

आजमगढ़ में सरायमीर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में कुंवर नदी के किनारे मंगलवार को गोवंशों के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। अवशेष मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। सूचना मिलते ही फूलपुर क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह और सरायमीर थाना पुलिस प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोवंशों के अवशेष किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचे और इसके पीछे क्या कारण है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना सरायमीर क्षेत्र में नदी के किनारे ग्राम सदरपुर (शाहपुर) में प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला, पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवशेष का परीक्षणोंपरान्त नमूना सुरक्षित किया गया है तथा चिकित्सकीय कार्यवाही के बाद अवशेष को नियमानुसार दफन कराया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें