फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, दो सरगना घायल

आजमगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जहानागंज और जीयनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गिरोहों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मुठभेड़ों में गिरोह के दो सरगना गोली लगने से घायल हो गए। जहानागंज में अंतरराज्यीय गो-तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा गया, जबकि जीयनपुर में बैंक से रुपये निकालने और जमा करने वाले लोगों को निशाना बनाकर कागज की गड्डी थमाने वाले टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से असलहे, कारतूस, नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए हैं। दोनों गिरोहों के सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में कुल 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें