फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, VIDEO

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपार गांव के समीप सोमवार की सुबह सर्विस लेन के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के साथ ही साक्ष्य संकलन में जुट गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन के किनारे दुल्लहपार गांव के समीप झाड़ियों में सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन किए, इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। शव के बाहर निकलने के बाद पुलिस ने उसके शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। युवक की उम्र करीब 45 साल है, उस रंग गोरा है। युवक ने सफेद पैंट और हरा सफेद लाइन वाला शर्ट पहन रखा है। लंबाई करीब 5 फुट 7 इंच है। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें