सिविल लाइंस स्थित होटल में मंगलवार को सेन सविता नंदवंशी समाज की ओर से पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी ने कहा कि सेन समाज 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कर्पूरी ठाकुर के समाजवाद को साकार करने के लिए सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय और सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर दलित, पिछड़े और शोषित वर्गों का उत्थान किया जाएगा। अध्यक्षता धनीराम शर्मा ने की। संचालन उत्तम शर्मा ने किया।